फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिस्ट्रीशीटर ने बाइक पर अगवा कर की थी सुरक्षाकर्मी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर ने बाइक पर अगवा कर की थी सुरक्षाकर्मी की हत्या
विज्ञापन

- पुलिस हिरासत में आरोपी बोला, बहन को परेशान करता था धीरज
- भाई को कॉल पर कहा था, लड़की के साथ लाइव पकड़ा गया है
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षाकर्मी धीरज को अगवा करने के बाद हिस्ट्रीशीटर योगेंद्र उर्फ मेजर ने अपने साथी सोमित के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने योगेंद्र को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। योगेंद्र पर कई केस दर्ज हैं। जबकि सोमित मौके से चकमा देकर भाग गया। आरोपी ने बताया कि धीरज उसकी बहन को परेशान करता था। पुलिस इस मामले में फरार आरोपी सोमित व अन्य की तलाश रही है।
मूलरूप से हरदोई निवासी धीरज (28) अपने बड़े भाई नीरज कुमार के साथ ग्रेनो वेस्ट स्थित निराला एस्पायर सोसाइटी में सुरक्षाकर्मी का काम कर रहे थे। नीरज कुमार नाइट और धीरज दिन में ड्यूटी दे रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह लगभग आठ बजे नीरज ने धीरज को कॉल कर ड्यूटी पर आने के लिए कहा। तब धीरज ने कहा कि वह आधे घंटे बाद पहुंच जाएगा, लेकिन वह नहीं पहुंचा। पुलिस का कहना है कि आरोपी योगेंद्र व उसके साथी सोमित ने पैदल जा रहे धीरज को रास्ते में जबरन बाइक पर बैठा लिया। आरोपी उसे बंद कंपनी में ले गए। 20 फुट गहरे टैंक में ले जाकर आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया और मरा समझकर छोड़कर चले गए। धीरज ने परिजन को बताया था कि तीन आरोपियों ने उसे पीटा है। धीरज बार-बार पानी मांग रहा था। उसके कपड़े लगभग उतरे हुए थे। अस्पताल में धीरज की मौत हो गई। एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि मौके से फरार आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को सता रहा डर
धीरज की हत्या और वारदात में हिस्ट्रीशीटर के शामिल होने के कारण पीड़ित परिवार को डर सता रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने बेरहमी से हत्या की है। आरोपी धीरज के बड़े भाई नीरज को भी धमकाकर मौके पर बुला रहे थे और अपने साथियों को सोसाइटी में भेजने की धमकी दे रहे थे। ऐसे में आरोपियों से उन्हें भी खतरा है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। वहीं, परिजन का कहना है कि मोबाइल पर कॉल करने पर एक आरोपी ने धमकी भरे लहजे में देर तक बात की थी और उसने कहा था कि तेरा भाई लड़की के साथ लाइव पकड़ा गया है। इसकी उनके पास रिकार्डिंग मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें