फोटो
नोएडा। सेक्टर-27 स्थित ई-ब्लॉक पार्क में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में मुख्यातिथि स्वामी दीपंकर जी महाराज ने हिंदुत्व के प्रति जागरूकता और राष्ट्र समर्पण का संदेश दिया। आचार्य डॉ. जयेंद्र कुमार ने समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। वहीं बंशीधर और जगदीश ने संघ के कामों और शताब्दी वर्ष की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर शिवाचार्य साध्वी कृष्णाजी, आचार्य डॉ. जयेंद्र कुमार, मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक प्रमुख जगदीश, राजीव गर्ग, अध्यक्ष महेंद्र कटारिया आदि मौजूद रहे।