फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दी संस्कृति की संवाहक भी है : डॉ. माधव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के भारतीय भाषा और साहित्य विभाग की ओर से प्रवासी हिंदी साहित्य विषय पर आयोजित व्याख्यान में विभागाध्यक्ष प्रो माधव गोविंद ने कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, भारतीय संस्कृति की संवाहक भी है। ऑस्ट्रेलिया से प्रवासी हिंदी साहित्यकार रेखा राजवंशी और डेनमार्क से प्रवासी साहित्यकार अर्चना पैण्यूली मुख्य वक्ता रहीं। डेनमार्क से ऑनलाइन माध्यम से जुड़ीं अर्चना पैण्यूली ने ‘प्रवासी हिन्दी साहित्य एवं डेनमार्क में हिन्दी की स्थिति’ विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. रेनू यादव, डॉ. दिवाकर गरवा, डॉ. ओबैदुल गफ्फार, डॉ. विभावरी, डॉ. मोहम्मद आसिफ, डॉ. रेहाना सुल्ताना, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. ममता कुमारी, डॉ. अपर्णा,संगीता, प्रो. बंदना पांडेय आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें