फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नार्वे में भी मनाया गया हिंदी दिवस

Mon, 15 Sep 2025 02:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम की ओर से ओस्लो में भी हिंदी दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम की ओर से ओस्लो में भी हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान भारत से वहां पहुंचे साहित्यकार चिकित्सक पद्मश्री डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय और डॉ. गौरव सिंह ने व्याख्यान दिया। काव्यगोष्ठी का भी आयोजन हुआ। इसमें गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव अलनाब्रू ओस्लो के प्रधान परमजीत सिंह, नार्वे में भांगड़ा पंजाबी नृत्य की शुरुआत कराने वाले रासपिंदर सिंह, गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान ग्रेवाल जी, आधुनिक नृत्य के कलाकार कुणाल भरत, सुदेश रानी, आदर्श रानी, सुजाता शर्मा, मीना मुरलीधरन, उषा और राजकुमार भट्टी आदि ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेशचंद्र शुक्ल ‘शरद आलोक’ ने की और धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार भट्टी ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें