फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हैंडबॉल मंडलीय ट्रायल में खेलेंगे हिमांशु और वंशिका

विज्ञापन
मंडलीय हैंडबॉल ट्रायल के लिए खेल​धिकारी के साथ जिले के चयनित ​खिलाड़ी। स्रोत​ खेेल विभाग
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन




ग्रेटर नोएडा (संवाद)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए गौतमबुद्ध नगर की टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय हैंडबॉल चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें पुरुष वर्ग में हिमांशु जावला और महिला वर्ग में वंशिका चौधरी का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी सात अक्तूबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे। मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता 12 से 15 अक्तूबर तक चित्रकूट के क्षेत्रीय खेल कार्यालय और महिला वर्ग की प्रतियोगिता 13 से 16 अक्तूबर तक झांसी के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें