-ट्रॉफी लेकर बंगाणा पहुंचे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
थानाकलां (ऊना) (संवाद)। जयपुर में आयोजित तृतीय जूनियर नेशनल हैमर बाल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य ट्रॉफी जीती। प्रतियोगिता के बाद ट्रॉफी लेकर बंगाणा पहुंचे खिलाड़ियों का हिमाचल हैमर बाल संगठन की कार्यकारिणी ने स्वागत किया। संगठन अध्यक्ष सुशील कुमार के पहुंचने पर भी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों और टीम सदस्यों को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने जीत की ट्रॉफी संगठन के महासचिव जगदीश सहोता को समर्पित की। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से प्रदेश में हैमर बाल खेल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।