दनकौर (संवाद)। चीती गांव में एक दर्जन से अधिक मकानों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार लाइन से चिंगारी निकलकर छतों पर गिर चुकी है। वीरपाल, वीरेंद्र, पवन, गौरव, मेघराज, इंद्रेश देवी और विमलेश ने बताया कि शिकायतों के बावजूद लाइन नहीं हटाई गई। ग्रामीणों ने जल्द समाधान नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।