नोएडा। तेज रफ्तार वाहन ने सेक्टर-83 मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार की शाम बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इसमें घायल एक युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, दूसरे का इलाज अभी चल रहा है। कोतवाली फेज टू पुलिस केस दर्ज जांच कर रही है। फेज टू निवासी अंकुर (29) और बिजेंदर (35) मंगलवार शाम को बाइक पर सवार होकर सेक्टर-83 मेट्रो स्टेशन के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सेक्टर-137 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान अंकुर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से चालक की पहचान में जुट गई है। ब्यूरो