नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट में शुक्रवार को 2020 के विधानसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आरोपी राज्य कानून मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ सुनवाई हुई। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया की अदालत में कपिल मिश्रा ने एक आवेदन दायर किया। ऐसे में अदालत ने आवेदन की विषय-वस्तु को ध्यान में रखते हुए उन्हें केवल शुक्रवार की ही छूट की अनुमति दी। वहीं, उच्च न्यायालय ने मजिस्ट्रेट कोर्ट को आरोप तय करने के मामले पर सुनवाई पर रोक लगा दिया है। ऐसे में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले की सुनवाई 27 अक्तूबर के लिए स्थगित कर दी है। संवाद