फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लापता 12 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव में रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची स्कूल से आते हुए लापता हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्ची को दो घंटे में बरामद कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव में प्रविंदर पाल परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 12 वर्षीय बच्ची हनी पाल गाजियाबाद स्थित केंद्रीय विद्यालय में पढ़ती है। वह रोजमर्रा की तरह मंगलवार को स्कूल गई थीं। स्कूल से आते हुए बच्ची अचानक लापता हो गई। जब बच्ची अपने घर पर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब दो घंटे में मशक्कत के बाद लापता बच्ची को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें