ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-9 के लीग मैच में हीरोज क्रिकेट क्लब जेकेजी वॉरियर्स-11 को 49 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हीरोज क्रिकेट क्लब ने टी-20 मुकाबले में तीन विकेट पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेकेजी वॉरियर्स-11 की टीम दस विकेट पर 159 रन ही बना सकी। अब्दुल्ला को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।