नोएडा। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के साथ मिलकर मेक-ए-विश फाउंडेशन इंडिया ने कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 1500 बच्चों की मदद को हाथ बढ़ाया है। ऐसे बच्चों की पढ़ाई और निजी सपनों को पूरा करने में मदद का आश्वासन दिया है। चाइल्ड पीजीआई के निदेशक डॉ. एके सिंह ने बताया कि पिछले ढाई साल में मेक-ए-विश फाउंडेशन इंडिया ने चाइल्ड पीजीआई के साथ मिलकर कंप्यूटर, लैपटॉप, टेलीविजन, साइकिल, सीखने और मनोरंजन के दूसरे साधनों के रूप में मदद दी है। फाउंडेशन के सीईओ ध्रुव पांडे और मैनेजर योगेंद्र यादव ने इस पार्टनरशिप को मजबूत करने और जरूरतमंद बच्चों तक मदद बढ़ाने का आश्वासन दिया है। ब्यूरो