नोएडा में एक बच्चे की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं पुलिस पर पथराव भी किया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। झुग्गियों से निकले लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। झुग्गियों से पथराव कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।