फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच सालों में तेजी से बढ़े हार्ट अटैक के मरीज, 21 साल के युवा भी हो रहे शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सालों में तेजी से बढ़े हार्ट अटैक के मरीज
विज्ञापन

विश्व हृदय दिवस पर अस्पतालों में जागरुकता कार्यक्रम, कम आयु के लोग भी हो रहे शिकार

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विश्व हृदय दिवस पर शुक्रवार को शहर के अस्पतालों में कार्यक्रम के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। इसमें ऐसे युवाओं को भी बुलाया गया, जिनको कम उम्र में हार्ट अटैक या ब्लाॅकेज की परेशानी हुई। इन्होंने समय रहते संकेत को पहचाना और तुरंत डॉक्टर से संपर्क किया। चिकित्सकों का कहना है कि पांच सालों में हार्ट अटैक के मरीज तेजी से बढ़े हैं।
फोर्टिस अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ. संजीव गेरा ने कहा, हर महीने 15 से 20 युवा हृदय रोगियों का इलाज कर रहे हैं। हाल में ऐसे तीन युवाओं का इलाज किया गया, जिनकी उम्र 30 से 40 साल के बीच है। पहला मामला 21 साल के युवक का है। वह दो दिनों तक सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल आए। जांच में धमनी में रुकावट मिली। एक अन्य मामला 42 वर्षीय मरीज का है। वह दो से तीन घंटों तक सीने में दर्द महसूस होने के बाद अस्पताल आए। तीसरा केस 43 वर्षीय मरीज का है, जिनके सीने में लगातार सात-आठ दिनों से दर्द था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सेक्टर-137 फेलिक्स अस्पताल में आयोजित वॉकथॉन में सोसाइटी के लोगों ने हिस्सा लेकर दिल को स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीके गुप्ता ने कहा, 30 से 40 साल के लोगों में हार्ट अटैक की शिकायत बढ़ गई है। कोविड-19 के बाद से ट्रेंड बदला है। अब 100 मरीजों में से आधे मरीज 30 से 50 वर्ष की आयु वाले पहुंच रहे हैं।-



कमजोर दिल के लक्षण

- सांस लेने में दिक्कत

-जल्दी थकना

-सांस फूलना

-सीने में दर्द

-जलन

- सिर घूमना

-पेट और सीने में एक साथ दर्द होना

- बीपी बढ़ना या घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें