नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट में बुधवार को 5 साल पुराने एक आपराधिक मामले में भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया के खिलाफ सुनवाई हुई। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया की अदालत में अभियोजन पक्ष ने तर्क दिए कि सबूत पर्याप्त हैं। आरोपी के वकील ने दस्तावेज प्राप्त कर लिए, जिसमें घटना का वीडियो फुटेज भी शामिल है, जिसकी उचित पावती ली गई। ऐसे में अदालत ने आरोपों पर बहस के लिए अगली सुनवाई 29 अक्तूबर के लिए तय की। कोर्ट ने 3 मई को योगेंद्र चंदोलिया समेत दूसरे नेताओं के खिलाफ आरोप तय कर दिए थे। इस मामले में चंदोलिया के खिलाफ 2020 में दिल्ली के प्रसाद नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। संवाद