मेरी अावाज सुनो । सेक्टर 51 नोएडा में सी ब्लॉक के पार्क की भी हालत बेहद खराब
मेरे सेक्टर के पार्क में बारिश का पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। पार्क में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। बच्चों के झूलों के आसपास भी पानी भरा हुआ है, जिससे खेलते समय बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। स्थायी समाधान कराने की मांग की है। -संजीव कुमार, सेक्टर-51, सी-ब्लॉक