मेरी आवाज सुनोग्रेटर नोएडा के जगतफार्म मार्केट स्थित लक्ष्य पुस्तकालय के पास लम्बे समय से
ग्रेटर नोएडा के जगत फार्म स्थित लक्ष्य पुस्तकालय के पास कई दिनों से सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। न तो नियमित झाड़ू लग रही है और न ही कूड़ा उठाया जा रहा है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। संबंधित विभाग को जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करानी चाहिए। -नरेश कुमार, स्थानीय निवासी