जेवर के तिरथली गांव में हाईटेंशन तार लटकी हुई है। गांव में जगह-जगह लोगों के घरों और दुकानों के पास से तार गुजर रही है। ऐसे में हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है। बिजली विभाग के अधिकारी से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन वे इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। - रौशन, तिरथली गांव, जेवर।