मेरी आवाज सुनो.... सेक्टर बीटा - 2 के आई ब्लॉक में एक पेड़ टेढ़ा हो रखा है , जिसके गिरने का खत
सेक्टर बीटा-2 के आई ब्लॉक में एक पेड़ काफी टेढ़ा हो गया है, जिससे उसके गिरने का खतरा बना हुआ है। पेड़ की टहनियां भी काफी बड़ी हो गई हैं। पेड़ की छंटाई नहीं होने से खतरा बढ़ रहा है। संबंधित विभाग से जल्द पेड़ की छंटाई कराने की मांग की है, ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। -नीलम यादव, स्थानीय निवासी