मेरी आवाज सुनो.......ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित मंदिर के सामने फैला कूड़ा
मेरे नॉलेज पार्क-1 में कैलाश हॉस्पिटल के पास गली में मंदिर के सामने कूड़े का ढेर लगा हुआ है। आसपास गंदगी और बदबू से राहगीरों व स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। लोगों ने जल्द सफाई कराने की मांग की है।
- विमल यादव, तुगलपुर