फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर अल्फा-1 ब्लॉकों में गंदगी का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर अल्फा-1 के ब्लॉक सी, डी और ई में सफाई व्यवस्था बदहाल है। तीनों ब्लॉकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी और दुर्गंध बढ़ रही है। वहीं, मच्छर और मक्खियां पनपने से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष यशपाल भाटी, महासचिव प्रेम सिंह भाटी और आरडी शर्मा ने नियमित सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था की अनदेखी हो रही है। प्राधिकरण को तत्काल कूड़े का निस्तारण कर विशेष सफाई अभियान चलाना चाहिए। साथ ही नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि निवासियों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें