नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल करना है। कार्यक्रम में विभिन्न स्वास्थ्य विशेषज्ञों की ओर से महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांच शिविर, पोषण से जुड़ी जानकारी, योग और फिटनेस सेशन आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञों की ओर से हेल्थ टॉक, आहार विशेषज्ञों की ओर से पौष्टिक भोजन पर सलाह, योग व मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष सत्र, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए जागरूकता अभियान आयोजित होंगे। ब्यूरो