ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय साइंस एक्सपो इमैजिनेरियम के दूसरे दिन छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट की खूबियों की चर्चा की। छात्रा पावनी माहेश्वरी ने बताया कि स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने हेल्थी वेंडिग मशीन बनाई है। जिससे बादाम, काजू, किशमिश के साथ अन्य सामान निकलेगा, जो छात्रों के स्वास्थ्य को बेहतर रखेगा। इसके साथ ही छात्रों ने रॉकेट से लेकर अन्य नवाचार के बारे में शिक्षकों को बताया। उन्होंने बताया कि कैसे यह प्रोजेक्ट देश के भविष्य के लिए उपयोगी साबित होंगे। ब्यूरो