फोटो-
-बीसीएलएस सर्टिफिकेशन कोर्स पूरा, 26 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों ने लिया प्रशिक्षण
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आयोजित बेसिक कार्डियक लाइफ सपोर्ट (बीसीएलएस) सर्टिफिकेशन कोर्स सफलतापूर्वक पूरा हो गया। इसमें डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ सहित 26 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रशिक्षण लिया। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि समय पर सही चिकित्सा सहायता मिलने से आपात स्थिति में मरीज की जान बचाने की संभावना बढ़ जाती है। यह पहल मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्यकर्मियों की दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण है। एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. नाजिया नाजीर के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ टीम ने प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों को कार्डियक अरेस्ट, सांस संबंधी आपात स्थितियों, चोकिंग और जीवनरक्षक सहायता देने की तकनीकें सिखाई गईं। साथ ही सीपीआर, कंप्रेशन ओनली लाइफ सपोर्ट और ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर (एईडी) के इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।