यमुना सिटी (संवाद)। दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के त्योहार पर कई दिनों की छुट्टियों के दौरान भी क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती रहेंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। छुट्टियों के दौरान सीएचसी पर आधे दिन की ओपीडी संचालित होगी, जबकि आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। यह जानकारी जेवर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्फे जेया ने दी।