फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक सेक्टरों में उपलब्ध होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) ने मंगलवार को निजी अस्पताल की मदद से औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसकी शुरुआत जिलाधिकारी मेधा रूपम ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन हमेशा श्रमिकों व कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में औद्योगिक क्षेत्र में व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि स्वस्थ कर्मचारी ही सशक्त उद्योग का आधार हैं और सशक्त उद्योग ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करते हैं। संगठन प्रशासन के साथ मिलकर श्रमिकों के हित में काम करेगा। शिविर में 100 से अधिक श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें