स्वास्थ्य विभाग को मिली एक लाख एंटी रेबीज सिरिंज, 10 हजार वैक्सीन
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में फिलहाल के लिए एंटी रेबीज वैक्सीन और सिरिंज का संकट खत्म हो गया है। स्वास्थ्य विभाग को शासन से 10,000 एंटी रेबीज वैक्सीन मिल गई है। वहीं, सामाजिक संस्था के सहयोग से एक लाख एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने वाली सिरिंज मंगाई गई है। जिला अस्पताल में पिछले लंबे समय से एंटी रेबीज वैक्सीन और सिरिंज की कमी चल रही थी। ऐसे में कई बार भंगेल सीएचसी से भी सिरिंज मंगाई गईं। पिछले एक सप्ताह से वैक्सीन का अभाव होने से बिसरख सीएचसी से वैक्सीन मंगाई गई थी। वहीं, दूसरी ओर ईश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट, आई केयर हॉस्पिटल एंड पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट की ओर से मरीजों की सुरक्षा, देखभाल और जोश के साथ काम करने के लिए पहल की जा रही है। यहां पर एक लाख सिरिंज दान की गई है। जरूरत पड़ने पर मरीजों के लिए उपयोग में लाई जा सकेगी। ब्यूरो