दादरी। जीटी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर श्रमिक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। 55 श्रमिक परिवारों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा बांटी गई। इसके अलावा जारचा, प्यावली अस्पताल पर भी स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ चिकित्साधीक्षक डॉ. रविंद्र कुमार ने किया। शिविर में श्रमिकों के स्वास्थ्य के परीक्षण के साथ-साथ काउंसलिंग भी की गई। आयुष्मान कार्ड की भी जानकारी दी गई। शिविर में फिजिशियन डॉ. सोना प्रियदर्शी, ज्योति, हरेंद्र नागर, डॉ. गुरप्रीत कौर, डॉ. शशि, कौशल प्रभा आदि मौजूद रहे।