नोएडा के सेक्टर- 123 में चल रहें भारतीय किसान परिषद के धरने में भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं का स
-फोटो
नोएडा। सेक्टर-123 में पर्थला पुल के पास जारी भारतीय किसान परिषद का प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। भूख हड़ताल पर बैठी महिला और पुरुषों की हालत बिगड़ते देख प्रदर्शन स्थल पर ही स्वास्थ्य जांच कराई गई। चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य का परीक्षण किया। पंद्रह दिन से जारी प्रदर्शन में 25 लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने बताया कि डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन समेत अन्य मांगों के पूरे होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। जब तक प्रशासन की ओर से आश्वासन नहीं दिया जाएगा तब तक विरोध किया जाएगा। ब्यूरो