ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हवेलिया ह्यूमैनिटी के तत्वाधान में शिविका कंस्ट्रक्शन्स एवं काश्वी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें 74 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में जनरल फिजिशियन डॉक्टर सुलेमान, जावेद, सुष्मिता आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो