फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएवी स्कूल में 600 विद्यार्थियों का जांचा स्वास्थ्य

Thu, 16 Oct 2025 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
स्कूल में रिबन काटकर ​शिविर का उद्घाटन करते अति​थि व अन्य। संवाद - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
समालखा। डीएवी स्कूल में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और नियमित जांच के महत्व को बताना था। एनसी कॉलेज से बाल विशेषज्ञ डॉ. अनुज, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. कृतिका, डॉ. सुमेधा, डॉ. सृष्टि व दंत टेक्नीशियन सोनिया ने सभी के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में किवाना गांव से सरपंच चैनपाल छौक्कर, बलीकुतुबपुर ग्राम पंचायत के सरपंच देवेंद्र सरोहा व समालखा वार्ड नंबर-11 से विपिन छाबड़ा रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या भव्या शर्मा ने अतिथियों और चिकित्सक टीम का स्वागत किया। चिकित्सकों ने विद्यालय के करीब 600 विद्यार्थियों की जांच की और उनके स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श दिया। विद्यालय के अध्यापकों व अभिभावकों ने भी अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। संवाद
विज्ञापन

स्कूल में रिबन काटकर शिविर का उद्घाटन करते अतिथि व अन्य। संवाद- फोटो : shrinagar news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें