फोटो : 11चिकित्सा शिविर में जांच करते चिकित्सक। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की ओर से गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। सभा के प्रवक्ता प्रो. सतीश यादव ने बताया कि इस बार कैंप में 144 मरीजों की ओपीडी में जांच की गई और सभी को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारी और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद