ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-1 में शनिवार को आरडब्ल्यूए की ओर से मासिक बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता संगीता शर्मा व संचालन महासचिव हरेन्द्र भाटी ने किया। मौके पर सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने पर सहमति जताई गई। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में झंडा फहराया जाएगा साथ ही हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाएगा। सभी गेटों का सौंदर्यकरण व नवीनीकरण, सेक्टर में बने सभी पार्कों की साफ सफाई के प्रति सभी निवासियों को जागरूक किया जाएगा। बैठक में शीतला प्रसाद,देवी शरण शर्मा, विपिन भाटी,राजवीर सिंह , ओम प्रकाश शर्मा,रामकला प्रधान,चौधरी जयपाल, सुनील भाटी, अनवर हुसैन, डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह व विधा देवी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो