फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस लाइन में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में सोमवार को जिला अस्पताल के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार ने की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और रक्तदान जैसे मानवता से जुड़े कार्यों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। रक्तदान करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही सभी को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त लाइन शैलेन्द्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त ट्रैफिक ग्रेटर नोएडा राकेश प्रताप सिंह, आरआई सुरेश राय मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें