रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र की यमुना गौड़ सिटी चौकी क्षेत्र के रौनीजा गांव में शनिवार को एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया। जानकारी होने पर घर में मौजूद लोगों ने युवक को पकड़कर जमकर पीटा। पीटने के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। रात के तीन बजे घर में घुसे युवक को गांव निवासी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। संवाद