फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ड्यूटी के दौरान सफाईकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-44 में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से नोएडा प्राधिकरण में तैनात 55 वर्षीय सफाईकर्मी सतीश कुमार की मौत हो गई। शुक्रवार को मौत की सूचना मिलने के बाद सफाईकर्मियों ने मृतक के परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार, सतीश कुमार पुत्र पातीराम मूलरूप से सदरपुर की खजूर कॉलोनी की गली नंबर-14 के निवासी थे। वह नोएडा प्राधिकरण में सफाईकर्मी के पद पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे सेक्टर-44 में ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद उन्हें सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें