फोटो नंबर 72: भंडारे से पहले हवन यज्ञ में आहुति डालते ग्रामीण।
बादली। बुपनिया रोड स्थित दादी रानी सती मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में हवन से कार्यक्रम की शुरूआत हुई और महिलाओं ने दादी सती के भजन गाकर गुणगान किया। आस-पास के गांव से श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेक पूजा-अर्चना की और दादी सती का आशीर्वाद लिया। भंडारे का आयोजन समस्त सैन समाज द्वारा किया गया, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दादी सती के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर समस्त सैन समाज के लोग मौजूद रहे।