फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव में देर रात शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में कुछ युवकों में कहासुनी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में लग गई है। शनिवार को देर रात कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव में शादी समारोह में कुछ युवकों ने शराब के नशे में हर्ष फायरिंग कर दी। इसको लेकर कुछ युवकों ने फायरिंग का विरोध किया तो कहासुनी हो गई। झगड़ा होते देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को पकड़कर थाने ले आई। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि लहबोली गांव में हर्ष फायरिंग की सूचना मिली थी। दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें