नोएडा (संवाद)। लायंस क्लब की ओर से सेक्टर-61 में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने झूला झूलने के साथ जमकर नृत्य और गीतों का आनंद लिया। वीना भक्ता, प्रियंका शर्मा और रंजू माथुर ने नृत्य प्रस्तुत किया जबकि अरुणा बंसल, पूनम गुप्ता और जय श्रीवास्तव ने गीत सुनाकर समां बांध दिया। रैंप वॉक और समूह नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे। कार्यक्रम में क्लब के नए सदस्यों को लायन पिन और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष डॉ. लीना चौहान को 10 स्पांसर पिन प्रदान किए गए। जगबीर सिंह चौहान भी मौजूद रहे।