फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर पाई-2 स्थित यूनिटेक कैस्केड सोसाइटी में हरियाली तीज हर्ष, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में सोसाइटी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तीज के रंग में रंगकर जमकर मस्ती की। समारोह में मीनाक्षी पांडे, सुची पांडे और रितिका वर्मा को तीज क्वीन चुना गया। तीनों को सम्मानित करते हुए बधाई दी गई। तीज क्वीन बनने पर उनके बीच खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक मीनू गुप्ता, रूही सिंह, सोनू जोशी, अल्पना मिश्रा का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सोसाइटी के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देते हैं।