सत्संग में अपरिमेय श्याम प्रभुजी। स्रोत ः स्वयं
लखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी में शनिवार को श्रीमद्भागवत गीता सेमिनार का आयोजन हुआ। शाम छह बजे शुरू हुए सत्संग में अपरिमेय श्याम प्रभुजी ने कहा कि आध्यात्मिक जीवन अपनाने से सुख मिलता है। इससे मिलने वाला आनंद हमेशा बढ़ता है। हर व्यक्ति के पास आध्यात्मिक ज्ञान का होना आवश्यक है। इसके बिना कोई भी सही रास्ते पर नहीं चल सकता।