दादरी (संवाद)। कटहेरा रोड स्थित सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ। इसकी शुरुआत चेयरमैन गीता पंडित और स्कूल की प्रधानाचार्या रुचि भाटी ने दीप प्रज्वलित कर किया। भक्ति व संगीत के साथ 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। बच्चों ने रामायण के विभिन्न पात्र अपनी प्रस्तुति से दर्शा कर भजन गायन व भक्ति को नाटक के जरिये प्रदर्शित किया। स्कूल प्रबंधक संदीप भाटी, दीपक नागर, मनोज गोयल, राव नीरज भाटी, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।