फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिव्यांगजनों के पुनर्वास पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित शारदा विश्वविद्यालय के शारदा स्कूल ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज के फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से लोकोमोटर दिव्यांगजनों के पुनर्वास और सहायक प्रौद्योगिकी पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें करीब 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने सहायक उपकरणों के चयन, कार्यात्मक मूल्यांकन, प्रशिक्षण और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। द गंगा फाउंडेशन के सैमसन डेनियल, आईआईटी मद्रास की अनुष्का नानू और पैरा-एथलीट नुरुद्दीन ने प्रतिभागियों के साथ अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन डीन प्रो. डॉ. करुणा सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. मयंक शुक्ला समेत शिक्षकों ने कार्यक्रम के समन्वय में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें