फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जिले में 21 अप्रैल को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस। इस 28 अप्रैल को मॉप-अप दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और युवाओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। अभियान के तहत 20 से 24 वर्ष तक की युवतियों को भी कवर किया जाएगा। बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय सभागार में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आईएमए के अधिकारियों के साथ बैठक कर उपायुक्त ने विशेष अभियान की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि पेट के कीड़ों की बीमारी बच्चों में कमजोरी और कुपोषण का कारण बनती है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाएं। उप सिविल सर्जन डॉ. रामेश्वरी ने बताया कि जिले में 1 से 19 वर्ष तक के लगभग 5.79 लाख बच्चों व युवाओं तथा 20 से 24 वर्ष तक की 28 हजार युवतियों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें