नोएडा। सेक्टर- 12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां पूरी हो गई हैं। छह अक्तूबर से परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा को लेकर विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए किए गए हैं। प्रधानाचार्य मोहित वशिष्ठ ने बताया कि परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को पहले ही पाठ्यक्रम और अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में दिसंबर तक सभी कक्षाओं का पाठ्यक्रम पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। ब्यूरो