फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीआईसी में आज से अर्धवार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आज से अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा सुबह 9:45 बजे से होगी। कॉलेज स्तर पर परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल होना होगा। कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहित वशिष्ठ ने बताया कि परीक्षा के लिए कक्षों और अन्य व्यवस्थाओं को तैयार कर लिया गया है। विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा के माध्यम से अब तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों की तैयारी और विषयवार समझ का आकलन किया जाएगा। परीक्षा परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें