संभल। संभल शहर की करीब आधी आबादी को रविवार यानी आज चार घंटे विद्युत आपूर्ति नहीं मिलेगी। विद्युत उपकेंद्र 33 केवीए में अनुरक्षण कार्य के लिए यह निर्णय लिया गया है। एसडीओ शहर जेपी वार्ष्णेय ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से करीब चार घंटे बिजली बंद रहेगी। बताया कि नूरियो सराय, अंगूरी वाली मस्जिद, सैफ खां सराय, शेर खां सराय, मंडी किशनदास सराय, मेडिकल कॉलेज, सरथल चौकी, कोतवाली, कोटपूर्वी हल्लूसराय, दुर्गा कॉलोनी, शहजादी सराय, एमडीएम कोर्ट और मुरादाबाद रोड पर बिजली बंद रहेगी। संवाद