फोटो-
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन टी-20 लीग टूर्नामेंट सीजन-14 के फाइनल मुकाबले में जीवाईएम-11 टाइगर्स ने यूनिक टाइगर्स को 111 रन से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीवाईएम-11 टाइगर्स ने छह विकेट पर 221 रन का बनाया। अमर यादव ने 51 रन और अंकित यादव ने 48 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनिक टाइगर्स की टीम दस विकेट के नुकसान पर 110 रन ही बना सकी। रोहित सिंह ने 53 रन की पारी खेली। आशीष को मैन ऑफ द मैच दिया गया।