ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन टी-20 लीग सीजन-14 के लीग मैच में जीवाईएम-11 टाइगर्स ने एलीट फोर्स को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलीट फोर्स ने 10 विकेट पर 116 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाईएम-11 टाइगर्स की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। शरद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।