ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-15 के लीग मैच में जीवाईएम-11 टाइगर्स ने क्रिकेट-11 को 43 रन से हरा दिया। जीवाईएम-11 टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में सात विकेट पर 243 रन का स्कोर खड़ा किया। अंकित यादव ने 87 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट-11 की टीम दस विकेट पर 200 रन ही बना सकी। तरुण त्यागी ने 50 रन की पारी खेली। जीवाईएम-11 टाइगर्स की ओर से वैभव सिंह ने तीन विकेट हासिल किए। अंकित यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।